काम नहीं करने वाले सीएचओ पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक में बोले सीईओ अभिषेक चौधरी; आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने का निर्देश

जिला पंचायत के सभागार में सोमवार को कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी ने टीएल बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में और अधिक तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पहले के दिनों में काम में अच्छी प्रगति देखी जा रही थी, लेकिन फिलहाल काम धीमी गति से चल रहा है। लापरवाही करने पर सीएचओ पर होगी कार्रवाई कलेक्टर चौधरी ने कहा कि कार्य में लापरवाही और लेट लतीफी के लिए जवाबदेह सीएचओ पर कार्रवाई की जाए। अधिकारी अपने फील्ड के भ्रमण के दौरान इस बात को देखें की जनकल्याण शिविर के दौरान पत्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं कि नहीं। जिले में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत शत प्रतिशत पात्रता धारियों के चिन्हांकन, योजना संबंधित आवेदन लेकर तय समय सीमा में उनके निराकरण की कार्रवाई की जाए। साथ ही ग्राम पंचायतों में दूरस्थ क्षेत्र में स्थित फलियों में संपर्क दल को भेजकर पात्रता धारियों के चिन्हांकन और आवेदन संबंधित कार्यवाही की जाए। प्रकरणों का करें निराकरण सीईओ चौधरी ने मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान, राजस्व अभियान, सुशासन सप्ताह के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं आवश्यक जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन के तहत पेंडिंग प्रकरणों के निराकरण संबंधित निर्देश भी दिए। अभियान के तहत ऐसे आवेदन जो निरस्त या लंबित है, ऐसे समस्त आवेदनों की ब्लॉक, अनुभाग स्तर पर समीक्षा की जाए। अभियान के तहत नवाचारी गतिविधियां की जाए। मैदानी स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक पात्रताधारी अभियान अंतर्गत लगने वाले शिविर के माध्यम से योजनाओं का लाभ ले सके। उन्होंने समाधान ऑनलाइन के तहत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निराकरण संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *