फाजिल्का जिले के जलालाबाद में भारत-पाकिस्तान सरहद के पास बीएसएफ ने संदिग्ध हालातों में एक व्यक्ति को पकड़ा है l जिससे पूछताछ की जा रही है l इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा और मामले में आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी l पकड़े गए व्यक्ति से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के पास दिखाई दिया जानकारी के अनुसार जलालाबाद के बीओपी कामल बलेल के (KBK) के पास भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के नजदीक एक युवक संदिग्ध हालातों में दिखाई दिया l जिसे मौके पर बीएसएफ ने पकड़ लिया l हालांकि पकड़े गए युवक का नाम वेद प्रकाश पुत्र मेवा राम उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है l जबकि वह कहां का रहने वाला है, इसका अभी पता नहीं लग पाया है l हालांकि अभी उससे पूछताछ की जा रही है l जिसके बाद पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले किया जाएगा और इसके बाद आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी l आखिरकार यह व्यक्ति इस इलाके में क्या कर रहा था।


