ऑपरेशन सिंदूर की सफलता… बस्तर में निकाली गई तिरंगा यात्रा:जगदलपुर-गीदम में जुटे सैकड़ों लोग, मंत्री ओपी चौधरी भी हुए शामिल

ऑपरेशन सिंदूर पर मिली सफलता को लेकर छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के जगदलपुर और दंतेवाड़ा जिले के गीदम शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता की जय-जयकार लगाए गए। गीदम में तिरंगा यात्रा में मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल हुए। वहीं जगदलपुर में भी सैकड़ों की संख्या में शहर के लोग इस यात्रा में शामिल हुए। दरअसल, जगदलपुर के सिरहसार भवन के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर हरीश एस, महापौर संजय पांडेय और BJP युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव समेत शहर के व्यापारी, सामाजिक संस्था, आम नागरिक और बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सिरहसार भवन से तिरंगा यात्रा शुरू की गई। सिरहसार चौक से गोलबाजार होते हुए शहर के अलग-अलग सड़कों से यात्रा निकली। जिस-जिस इलाके से यात्रा गुजरी लोग भी इसमें शामिल होते गए। देशभक्ति गीत भी बजाए गए। गीदम में मंत्री हुए शामिल इसी तरह, दंतेवाड़ा जिले के गीदम शहर में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री ओपी चौधरी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, MLA चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी और गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश सुराना समेत सैकड़ों की संख्या में शहर के लोग पहुंचे। यहां पुराना बस स्टैंड में कार्यक्रम हुआ। जिसके बाद इसी जगह से तिरंगा यात्रा शुरू हुई, जो हारम पारा होते हुए बस स्टैंड की तरफ आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *