छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना में एक युवक निर्माणाधीन शौचालय का निरीक्षण करने गया था। इस दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना में एक युवक का शव बंद पड़ी ईंट भट्टे के पास फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक युवक ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आकाशीय बिजली की चपेट में आए युवक के हाथ में रखा मोबाइल भी ब्लास्ट हो गया। वहीं, जिस युवक की लाश फांसी के फंदे में लटकी मिली उसने 2 साल पहले ही लव मैरिज की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाड़ी में काम कर रहा था तभी गिरी बिजली पहला मामला रुद्री थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव का है। जिले में 16 मई को तेज हवा तूफान के साथ बारिश हुई। इस दौरान डेरापारा का रहने वाला रोहित सिन्हा (30) पेशे से ड्राइवर है। शुक्रवार को बरसते पानी में अपने काम से घर लौटा। वह अपने घर पर शौचालय का निर्माण करा रहा है। तभी बाड़ी की तरफ गया था। इसी बीच अचानक गरज चमक के साथ बिजली कड़की और युवक आकाशी बिजली के चपेट में आ गया। बिजली गिरने से मोबाइल भी फटा हाथ में मोबाइल भी था वह ब्लास्ट हो गया। और वह जमीन पर गिर पड़ा। आवाज सुनने के बाद घर वाले ने वह पर जाकर देखा और आसपास लोगों को बुलाया। जिसको एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फांसी के फंदे में लटकी मिली लाश दूसरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। जहां पीपरछेड़ी में फांसी के फंदे में लाकेश (22) की लाश मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तस्दीक की तो वह ब्रिक्स फैक्ट्री के पास फांसी के फंदे पर लटक रहा था। मृतक ने 2 साल पहले लव मैरिज की थी पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को मरचुरी में शिप्ट किया। वहीं शनिवार को पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौप दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक लाकेश साहू का विवाह 2 साल पहले लव मैरिज हुआ था। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


