30 फीट ऊंचाई पर झूलकर प्रकट की आस्था

सरायकेला | प्रखंड के चमारू पंचायत अंतर्गत चमारू, रांगामाटिया, नूतनडीह व नेंग्टासाय के ग्रामीणों ने सार्वजनिक शिव पूजा समिति की ओर से चमारू में बैशाख संक्रांति पर चड़क पूजा का आयोजन किया। इसमें हजारों की संख्या में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। इस दौरान चिलचिलाती धूप में भक्तों ने पीठ में लोहे का कील ठोककर रस्सी के सहारे 30 फीट ऊंची लकड़ी के बने खंभे में झूलकर आस्था प्रकट की। ग्रामीणों ने भोक्ता टांगा का आनंद उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *