अमृतसर | श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में मीरी-पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब की गुरता गुरगद्दी पर्व को समर्पित सालाना 59वां विशाल कीर्तन दरबार श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी द्वारा गुरुद्वारा बीबी कौलां जी, कटडा दल सिंह में मनाया जाएगा। सोसायटी के प्रमुख सेवादार गुरदीप सिंह सलूजा ने बताया कि पर्व के मद्देनजर 20 मई की सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ऐतिहासिक गुरुद्वारा बीबी कौलां जी में कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा।


