रिंटू ने कहा-ट्रस्ट करा रहा कायाकल्प, कुंवर के मीडिया सलाहकार बोले- विधायक के प्रयास सफल

ट्रस्ट के चेयरमैन रिंटू ने कहा कि बरसों से अमृत आनंद पार्क का म्यूजिकल फव्वारा बंद पड़ा था, तब क्यों कोई काम यहां नहीं हुआ। उनके चेयरमैन बनने के बाद ही ट्रस्ट के अधीन आते इलाकों में ब्यूटीफिकेशन व दूसरे विकास कार्य हो रहे हैं। पॉश एरिया इलाके रणजीत एवेन्यू में स्थित अमृत आनंद पार्क में रोजाना हजारों लोग सुबह शाम सैर को करने आते हैं। शाम के समय म्यूजिकल फव्वारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। बता दें कि 2017 में उद्घाटन के करीब 15 दिन बाद ही म्यूजिकल फव्वारा बंद हो गया था। इसके बाद किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। हालांकि बीते लोकसभा चुनाव से पहले कुछ दिन चलने के बाद फव्वारा फिर बंद हो गया था। पार्क में आने वाले लोगों की मांग थी इसे ठीक करवाया जाए जो अब जाकर पूरी हुई है। अमृतसर | रणजीत एवेन्यू स्थित आनंद एवेन्यू पार्क में 2017 से बंद पड़ा म्यूजिकल फव्वारा शुक्रवार रात ट्रस्ट के चेयरमैन कर्मजीत सिंह रिंटू ने शुरू करवा दिया। मगर तुरंत बाद नॉर्थ हलके विधायक कुंवर विजय प्रताप के समर्थकों और रिंटू में इसे लेकर क्रेडिट वार शुरू हो गई है। कुंवर समर्थकों और रिंटू की ओर से सोशल मीडिया पर पार्क में म्यूजिकल फव्वारा लगाने और लाइटिंग के अलावा दूसरे काम करवाने की बात कही जा रही है। कुंवर के मीडिया सलाहकार और नॉर्थ हलका के आप इंचार्ज रजिंदर पलाह ने बताया कि विधायक कुंवर ने 6 माह पहले जब रिंटू चेयरमैन नहीं थे तभी कई कामों का एस्टीमेट तैयार कराया था, जिसमें आनंद एवेन्यू पार्क भी शामिल था। उधर, चेयरमैन रिंटू ने बताया कि पार्क का कायाकल्प ट्रस्ट करा रहा है। यह सभी को पता है कि ट्रस्ट के अधीन यह पार्क आता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *