16.94 लाख के नट-बोल्ट लिए, पेमेंट नहीं दी; तमिलनाडु की फर्मों पर पर्चा

लुधियाना| इंडस्ट्री एरिया-बी की एक फैक्ट्री से करीब 16 लाख रुपए के नट-बोल्ट लेकर पेमेंट न करने के मामले में थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह केस तमिलनाडु की तीन फर्मों और उनके प्रोपराइटर के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में एसएस ओंकार सांई इंडस्ट्रीज के मालिक समीर सीकरी ने बताया कि आरोपी ओलंगनाथन ने उसकी कंपनी से 16,94,579 रुपए कीमत के नट-बोल्ट खरीदे थे। यह सामान मुदरई (तमिलनाडु) की फर्म एसएम राजा, लक्ष्मी ऑटो एजेंसी और ओलंगनाथन इंजीनियरिंग गुड्स के लिए लिया गया था। समीर का आरोप है कि सामान भेजने के बाद भी आरोपी ने अब तक उसकी पेमेंट नहीं की है। इस पर पुलिस ने आरोपी ओलंगनाथन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तमिलनाडु पुलिस से संपर्क किया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *