यूसीमास स्टेट लेवल कंपीटीशन में लुधियाना के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

लुधियाना| लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित यूसीमास स्टेट लेवल कंपीटीशन में लुधियाना के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में कुल 2500 बच्चों ने हिस्सा लिया, जिसमें यूसीमास राजगुरु नगर और शहीद भगत सिंह नगर सेंटर से 30 प्रतिभागी शामिल हुए। सेंटर की फ्रेंचाइज डायरेक्टर रविंदर कौर ने बताया कि इन सभी बच्चों का रिजल्ट 100% रहा और उन्हें स्टेज पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विजुअल एग्जाम में अव्यान कश्यप और विजुअल व लिसनिंग दोनों कैटेगरी में आशना ठाकुर चैंपियन बने। लिसनिंग कैटेगरी में पुनीत चड्ढा, एकम सिद्धू और मेहल खन्ना फर्स्ट रनर अप रहे, जबकि सेकंड रनर अप में आयांश कंसल, दानिश और एक बार फिर मेहल खन्ना का नाम शामिल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *