भास्कर न्यूज | गिरिडीह. उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। िजसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, उठाव प्रभारी, एफसीआई प्रतिनिधि और डोर स्टेप डिलीवरी एजेंट मौजूद रहे। उपायुक्त ने जून, जुलाई और अगस्त 2025 के खाद्यान्न का समय पर उठाव और वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि लाभुकों को समय पर अनाज मिले, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से काम करें। साथ ही वितरण की जानकारी का प्रचार-प्रसार भी करें। बैठक में भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए मृत लाभुकों के डाटा की डिलिटेशन प्रक्रिया और ई-केवाईसी सत्यापन की भी समीक्षा हुई। जिन लाभुकों का ई-केवाईसी नहीं हुआ है, उनका काम जल्द पूरा करें। ताकि शत प्रतिशत लाभुकों की ई-केवाईसी हो सके। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि 31 मई तक जून और जुलाई माह के लिए खाद्यान्न का उठाव और डोर स्टेप डिलीवरी होगी। 1 से 15 जून तक अगस्त माह के लिए उठाव और डिलीवरी की जाएगी। 15 जून तक जून-जुलाई का वितरण और 16 से 30 जून तक अगस्त का वितरण किया जाएगा। मृत लाभुकों के डाटा की िडलिशन प्रक्रिया जारी है, जल्द पूरी होगी। ई-केवाईसी के लिए सभी पीडीएस विक्रेताओं को लाभुकों के घर जाकर आधार सीडिंग कराने का निर्देश दिया गया है।


