कालिका धाम परिसर में श्रद्धालुओं ने किया दुख निवारण चंडी महायज्ञ

जालंधर| कालिका धाम किशनपुरा में भक्तों की ओर से दुख निवारण चंडी महायज्ञ किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता आचार्य इंद्रदेव बब्लू पंडित ने की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। उन्होंने हवन के माध्यम से भक्तों को बताया कि यदि जीवन में समस्याएं आने पर आप घबरा जाते हैं तो इससे आपके दिमाग का संतुलन बिगड़ जाएगा। इसलिए कैसी भी परिस्थिति आए, घबराने के बजाए कड़ा परिश्रम करते रहें और जीवन के पथ पर आगे बढ़ते रहें। सबसे अहम बात यह भी ध्यान में रखे कि अगर आपका विश्वास दृढ़ है तो उसे कोई भी तोड़ नहीं सकता। आपको आपकी मंजिल अवश्य मिलेगी। प्रवचनों के बाद आचार्य इंद्रदेव बब्लू पंडित ने भक्तों के साथ मिलकर भजनों का गुणगान व भव्य आरती के दर्शन कर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *