मोगा में पुलिस और निहंग सिंहों के बीच झड़प:होटल के मालिक से वसूली का आरोप, पिस्टल छीनकर मांगी फिरौती, तीन आरोपी गिरफ्तार

मोगा में एक निजी होटल के मालिक से जबरन वसूली की कोशिश करने वाले तीन निहंग सिंहों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार शाम की है। जब कुछ निहंग सिंह होटल में पहुंचे और मालिक से रंगदारी मांगने लगे। होटल मालिक की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। डीएसपी सिटी रविंदर सिंह के अनुसार, निहंग सिंहों ने होटल मालिक का पिस्टल छीन लिया था और उससे फिरौती की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस और निहंग सिंहों के बीच झड़प इस दौरान पुलिस और निहंग सिंहों के बीच झड़प हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपी निहंग सिंहों को गिरफ्तार कर लिया है। होटल मालिक से छीना गया पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *