आंधी में नगवां मोड़ पर बरगद का पेड़ गिरा, ढाई घंटे इटखोरी-चतरा मार्ग रहा जाम

भास्कर न्यूज । इटखोरी इटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग में नगवां चौक के तीखे मोड़ के पास रविवार दिन तकरीबन 2:30 बजे हल्की हवा में एक विशाल बरगद का पेड़ बीच रोड पर धराशाई हो गया। हालांकि इस घटना में किसी राहगीर को नुकसान नहीं हुआ है। इस विशाल बरगद के पेड़ पिछले 6 मई को हीं आई तेज आंधी-तूफान और पानी में मिट्टी से जड़ उखड़ गया था। जिसकी हल्की फुल्की जड़ मिट्टी से जमीन में दबा हुआ था। यह पेड़ कभी भी धराशाई हो सकता था। रविवार को इस पेड़ का जड़ पूरी तरह से मिट्टी से उखड़ गया और पेड़ रोड पर धराशाई हो गया। इसमें सबसे बड़ी खासियत यह रही कि घटना के वक्त आसपास के लोग पेड़ के नजदीक थे। वे लोग अचानक पेड़ को गिरते देख रोड के दोनों साइड से आवागमन कर रहे वाहनों को सावधानी पूर्वक रुकवा दिया। इसके बाद धीरे-धीरे 30 सेकंड में यह पेड़ रोड पर धराशाई हो गया। जिसके कारण बड़ी दुर्घटना टल गई।घटना के बाद रोड के दोनों साइड छोटी बड़ी वाहनों की कतार लग गई। साथ हीं बाइक चालकों को भी काफी मुसीबत उठानी पड़ी। इसके बाद आसपास के ग्रामीण रोड से पेड़ के टहनियों को बड़े मस्कत के बाद कुल्हाड़ी से काटकर हटाए। तभी लगभग 5 बजे शाम में इस रोड से वाहनों और राहगीरों का आवागमन शुरू हुआ। इधर इटखोरी टूरिस्ट कांप्लेक्स के पास गत 6 मई को हीं एक पुराना पेड़ रोड पर धराशाई हो गया था। जिस दुर्घटना में दो राहगीर आंशिक रूप से घायल हो गए थे। यहां से पेड़ के टहनियों को तो काट कर हटा दिया गया है, मगर इस पेड़ के जड़ का कुछ हिस्सा जमीन से लगा हुआ है। जो रोड किनारे झूला हुआ है। अगर इसे नहीं हटाया गया तो यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *