कोडरमा| परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा सत्र 2024-25 का आयोजन हुआ। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई। दोपहर 2 बजे तक चली। परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त रही।परीक्षा में कुल 167 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इनमें से 143 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 24 अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्र का निरीक्षण जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम ने किया।यह परीक्षा हर साल होती है। इसमें आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं। सफल होने पर नौवीं से बारहवीं तक हर साल ₹12,000 की छात्रवृत्ति दी जाती है।


