सुरेन्द्र गुप्ता | बालूमाथ बालूमाथ एसडीपीओ का आवास एवं कार्यालय लगभग चार करोड रुपए की लागत से बनकर तैयार है। 6 माह पूर्व दोनों भवनों को तैयार कर हैंडओवर कर दिया गया है। बावजूद इसके अभी तक इस दोनों भवनों में ना तो एसडीपीओ आवास शिफ्ट किया गया है और ना ही उनका कार्यालय किया गया है। इसका मुख्य कारण यह है कि बालूमाथ ब्लॉक के समीप बनाए गए एसडीपीओ कार्यालय में चार डीप बोरिंग की जा चुकी है। लेकिन सभी बोरिंग फेल हो गई। इधर पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण 6 महीने से एसडीपीओ आवास एवं कार्यालय शोभा बनकर रह गया है। हालांकि एसडीपीओ कार्यालय के बगल में चार साल पहले सीसीएल द्वारा आम जनता के लिए निर्माण कराया गया मात्र एक जलमीनार की बोरिंग में भरपूर पानी निकला था। दो साल तक इस जल मीनार से अगल बगल के 40 घर के लोग इसका उपयोग करते थे। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण बिगत दो वर्षों से खराब पड़ा हुआ है ।एचडीपीओ बिनोद रवानी ने अपने प्रयास से उक्त बोरिंग को चालू करने का प्रयास किए हैं एवम उसे दोबारा रिपेयरिंग की गई। एसडीपीओ विनोद रवानी ने कहा कि पहले से जो बोरिंग कराई गई थी उसकी रिफलिंग कर चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद आवास में शिफ्ट कर जाएंगे। यह बोरिंग से पब्लिक और एसडीपीओ कार्यालय दोनों जगह पानी का उपयोग किया जाएगा। वहीं बालूमाथ मुखिया नरेश लोहारा ने कहा कि जिस स्थान में एसडीपीओ कार्यालय एवं आवास बनाया गया है उस एरिया में पानी की घोर किल्लत है। इस एरिया में अभी तक दर्जनों बोरिंग की जा चुकी है। फिर भी कहीं पानी नहीं निकला है।


