राजधानी में पुलिस वालों ने ही सड़क पर अतिक्रमण कर लिया है। पुलिस के इशारे पर विभिन्न थानों के बाहर जब्त या दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को रखने के लिए सड़क को ही मालखाना बना दिया गया है। वर्षों से गाड़ियां जब्त कर सड़क किनारे रखे गए हैं। ऐसे में वहां से आने-जाने वाले वाहन सवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। वहां से आने-जाने वाले वाहन सवार लगातार परेशान हो रहे हैं। पुलिस वालों द्वारा कब्जा किए जाने की वजह से जाम में फंसने के बावजूद कोई वाहन सवार कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। थाने में तैनात पुलिसकर्मी भी वहां से प्रतिदिन आना-जाना करते हैं। सड़क जाम रहने की जानकारी पुलिसकर्मियों को भी है। इसके बावजूद सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को हटाने का जहमत कोई नहीं उठा रहे। दैनिक भास्कर ने रविवार को शहर के तीन प्रमुख थानों का पड़ताल किया, तो पता चला कि वर्षों से सड़क किनारे ही गाड़ी पार्क की गईं हैं। एक थाने की पुलिस ने तो भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के घर के दिवार पास जब्त गाड़ियों का मालखाना ही बना दिया है। जब्त गाड़ियों को सड़क पर लगाने के तीन प्रमुख कारण 1. जब्त वाहनों को पुलिस थाने में रखने के लिए कोई जगह नहीं है। 2. जर्जर स्थिति होने से गाड़ी को छुड़ाने में मालिक की रुचि नहीं होना। 3. जटिल प्रक्रिया होने की वजह से जब्त गाड़ियों का नीलाम नहीं हो पाना। पाइप लाइन बिछाने के नाम पर तोड़ा रोड, जिम्मेवार कौन रांची | कृष्णापुरी रोड नं-5बी वार्ड नंबर 46 में आधा-अधूरा पानी सप्लाई का पाइप लाइन बिछाने के बाद रोड पर गड्ढा कर बेतरतीब ढंग से मिट्टी-पत्थर रखकर काम छोड़ दिया गया है। मुहल्ले के लोगों को खासकर मिहलाओं व बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सवाल है कि आखिर कब बदलेगी ये तस्वीर? धूल व बारिश में सड़ रहीं गाड़ियां जब्त गाड़ियों को बेतरतीब ढंग से सड़क किनारे रखा गया है। उसके रख-रखाव का जरा भी ख्याल नहीं है। यही वजह है कि धूप व पानी में गाड़ियां सड़ रही हैं। जब्त गाड़ियों की स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि कोई उसे छुड़ाना भी नहीं चाहते। पुलिस के तरफ से भी सड़ रहीं गाड़ियों को हटाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। ऐसे में आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रांची | कोकर बाजार के पास सभी नालियां महीनों से जाम हैं। नतीजा नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे आनेजाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाड़ियों के छींटे से लोगों के कपड़े गंदे हो जा रहे हैं। राहगीरों के लिए चलने तक का रास्ता नहीं बचा है। – कोकर निवासी श्री हरि की रिपोर्ट शहर के तीन प्रमुख थानों का हाल बेहाल, वर्षों से जमा हैं गाड़ियां बाल श्रमिकों से ढुलाया जा रहा फल, विभाग मौन, देखेगा कौन ये पोस्ट बॉक्स संदेश पहुंचाने का माध्यम था, अब नाली में सड़ रहा सैमफोर्ड के पास टूट गया पाइप, पानी हो रहा बर्बाद ब्रिज से गिर रहा गंदा पानी एजेंसी ने बंद कीं आंखें कोकर : सड़क पर बह रहा गंदा पानी आप भी बन सकते हैं रीडर्स रिपोर्टर लोअर बाजार थाना : थाने के गेट से बाहर सड़क किनारे गाड़ियों को रखा गया है। जब्त गाड़ियां अब सड़ने लगी हैं। अक्सर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम में फंसे वाहन सवार खुद के प्रयास से किसी तरह आगे बढ़ पाते हैं। हालांकि पुलिस वहां से जप्त गाड़ियों को हटाने के लिए तैयार नहीं है। चुटिया थाना: थाने के बारह गेट के दोनों तरफ जब्त गाड़ियां खड़ी हैं। कई गाड़ियां तो अब सड़ चुकी है। गाड़ियों के आगे सब्जी व फल का दुकान लगाया जा रहा है जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनती है। यह सड़क रांची रेलवे स्टशेन को भी जोड़ती है। जाम होने से कई बाद लोगों की ट्रेनें तक छुट जाती है। अरगोड़ा थाना : जब्त गाड़ियां थाने के बाहर सड़क किनारे रखीं गईं हैं। धौनी के घर की दीवार से सटा कर रखी गई इन गाड़ियों की वजह से अक्सर जाम लग रहा है। पुलिसकर्मी भी वहां से आना-जाना करते हैं। हालांकि इसके बावजूद जब्त गाड़ियों को वहां से नहीं हटाया जा रहा है। ऐसी ही अव्यवस्थाओं से जुड़े सवाल 9431363003 पर वॉट्सएप करें। रांची| बाल श्रम पर रोक है। इसके बावजूद हरमू बाजार के फल मंडी में बाल श्रमिकों से फल के कार्टून की ढुलाई कराई जा रही है। श्रम विभाग के अफसरों ने भी इसे रोकने के लिए जांच तक नहीं की। सवाल उठता है आखिर इसे रोकेगा कौन। रांची | ये पोस्ट बॉक्स कभी इकलौता माध्यम हुआ करता था पत्र के माध्यम से अपनी बात अपने करीबियों तक पहुंचाने का। किन रांची में मेन रोड जीपीआे, डोरंडा सहित अन्य पोस्ट अॉफिस के बाहर लगे पोस्ट बॉक्स बदहाल है। नाली का गंदा पानी इसे सड़ा रहा है। डाल विभाग भी इसे संरक्षित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहा। ऐसे सिस्टम के खिलाफ चुप्पी तोड़ने की जरुरत है। रांची | सैमफोर्ड हॉस्पिटल के पास पाइप टूट गया है, जिससे रोजाना सैकड़ों गैलन पानी बर्बाद हो जा रहा है। एक ओर जहां गर्मी के मौसम में लोगों को पीने के पानी की भयंकर कमी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पाइप के टूटने से पानी बर्बाद हो रहा है और बड़ी आबादी पानी से वंचित हो जा रही है। – कोकर चौक से कमल की रिपोर्ट रांची | गैलेक्सिया मॉल के नजदीक कलिका मार्केट के सामने ब्रिज के ऊपर से महीनों से गंदा पानी गिर रहा है। रोजाना सैकड़ों राहगीरों के ऊपर गिर रहा यह गंदा पानी परेशानी का सबब बन रहा है। नीचे जमा हो रहा गंदा पानी काफी बदबू दे रहा है। इससे दुकानदारों को बैठना मुश्किल हो गया है। – रातू रोड निवासी सुनील की रिपोर्ट रीडर्स रिपोर्टर कॉलम के जरिए आप भी अपने आसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते हैं। जुड़ने के लिए 9431363003 पर वॉट्सएप करें । बदले ये रीडर्स रिपोर्टर मेरा सवाल तोड़ो चुप्पी


