कवर्धा| राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, आर्किटेक्चर व फार्मेसी संस्थानों में संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी बीई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इन कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग, होटल मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर, बीफार्मा, डीफार्मा, एमटेक, एमफार्मा, एमबीए, एमसीए जैसे विभिन्न कोर्स में सीधे व लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश ले सकेंगे।


