गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बिजली कटौती से जनता परेशान:लो वोल्टेज से कूलर-पंखे बंद; पंप नहीं चलने से सिंचाई की दिक्कत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। भीषण गर्मी के बीच आघोषित बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर है। एक ही ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक कनेक्शन होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे घरों में कूलर और पंखे नहीं चल पा रहे हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पानी पंप चलाने में भी दिक्कत आ रही है। मरवाही के ग्रामीण इलाकों में लोड शेडिंग और मेंटेनेंस के नाम पर लगातार बिजली कटौती की जा रही है। इससे छोटे-बड़े व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उमस भरी गर्मी में बिजली की अनियमितता से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई सालों से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग की जा रही है। मौजूदा ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड होने से पूरे साल लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। रात में बार-बार होने वाली बिजली कटौती से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *