जुगाड़ से हरियाली:टंकी ओवरफ्लो होने पर नहीं होता पानी बरबाद होती है पौधों की सिंचाई

एक्सप्रेस-वे राजातालाब के बीच सर्विस रोड पर दो साल पहले निगम ने कुछ पौधे लगवाए थे। उनकी देखरेख ठीक से नहीं हो रही थी इसी बीच राजातालाब स्थित फारेस्ट कॉलोनी के पूर्व डीएफओ विश्वेश कुमार ने आदर्श कॉलोनी बनाने के लिए पूरी कॉलोनी का रंग रोगन कराया साथ ही सर्विस रोड पर जाली लगाकर पौधे लगवाए। इनकी देखरेख के लिए कॉलोनीवासियों ने छत पर लगी पानी की टंकियों से ओवरफ्लो का पाइप इस तरह आगे निकाला है पानी सीधा पौधों में जाएं। मोटर चालू व बंद करने के लिए 2 कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। जैसे ही टंकी ओवरफ्लो होती है, उसमें लगा बजर बजने लगता है। दो साल में पौधे बड़े हो गए हैं जिससे गुजरने वालों को गर्मी से राहत मिलती है। यहां अब लोगों का जमावड़ा नहीं रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *