छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अनियंत्रित होकर टाटा गोल्ड वाहन के पलट जाने से उसके सवार 15 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब 3 बजे मुड़ागांव व पत्थलगांव थाना क्षेत्र में रहने वाला करीब 18-20 महिला व ग्रामीण बस पर सवार होकर धरमजयगढ़ पहुंचे। जहां से उन्हें ओंगना गांव मूंगफली तोड़ने के लिए जाना था। ऐसे में सभी ने एक टाटा गोल्ड छोटा हाथी वाहन को किराया पर लिया और सभी उसमें सवार हो गए। ड्रायवर श्याम लाल सारथी 50 साल वाहन को चलाते हुए जैसे ही धरमजयगढ़ रायगढ़ रोड पर स्थित धान मंडी के पास पहुंचा। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। वाहन में सवार 15 लोग मामूली रूप में घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने आरोपी ड्रायवर श्याम लाल सारथी को हिरासत में ले लिया और घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ये लोग हुए घायल
वाहन पलटने से उसमें सवार सुनीता नाग 23 साल, रामवति नाग 50 साल, रूकमणी नाग 40 साल, दुर्गावति यादव 23 साल, अमन यादव, मयाराम 16 साल, संत राम यादव 28 साल, समीर यादव 5 साल, सुमीत्रा नाग 53 साल, सुक्री नाग 55 साल, पूनम नाग 19 साल, निशा नाग14 साल, वर्षा 15 साल, प्रीति नाग 15 साल, अलिशा नाग 5 घायल हो गए। आगे की कार्रवाई की जा रही
इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में करीब 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भेजवाया गया है। सभी मुड़ागांव व पत्थलगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


