भारतीय सेना के सम्मान में शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

भास्कर न्यूज|रामगढ़ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व भारतीय सेना के सम्मान में सोमवार की देर शाम भाजपा छावनी मंडल के तत्वावधान में शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहर के सिदो-कान्हू जिला मैदान से किया गया। इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर भाजपा नेता सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों ने भारत मां के जयकारे के साथ गनर भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए छावनी मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के वीर जवानों की शौर्य को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान संपूर्ण विश्व ने देखा है। तिरंगा यात्रा का आयोजन भारत की शक्ति और सेना के सम्मान देने के लिए किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आतंकवाद के खात्मे तक यह लड़ाई जारी रहेगी। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार कुंटू, बिनोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष रंजन सिंह फौजी, महेंद्र प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत, डॉ संजय प्रसाद सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीतल सिंह, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, शहदेव ठाकुर, खुशीलाल महतो, रोबिन गुप्ता, दीनदयाल कुमार, नमेंद्र चंचल, मनोज गिरी, संतोष साह, सुशांत पांडेय, ब्रजेश पाठक, ऋषिकेश सिंह, अजित गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, अभिषेक चौधरी, कुणाल दास, शिवकुमार गुप्ता, राजेश ठाकुर, सत्यजीत चौधरी, राजा श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव, सुरजीत सिंह छाबड़ा, समाजसेवी कमल बगड़िया सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *