17 करोड़ के वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट से वार्ड 7 में नहीं पहुंचा पानी

प्रदीप राज|रामगढ़ कैंटोनमेंट बोर्ड रामगढ़ की करीब 17 करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना फेज टू वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट से वार्ड संख्या 7 में पानी नहीं पहुंचा है। वहीं, 4 साल में भी करीब 50 फीट का पाइप जुड़ पाया है। इस अधूरे कार्य से वार्ड 7 में प्रोजेक्ट के 10 साल बाद भी नहीं पहुंच पाया है। जबकि, इस प्रोजेक्ट से वार्ड संख्या में एक और वार्ड दो के एक हिस्से में लोगों को पर्याप्त व नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। यह फेज टू वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट 2016 में शुरू हुई थी। जिसे 27 महीने में पूरा होना था। वर्ष 2021 में दो वार्ड के क्षेत्र में पानी सप्लाई चालू किया गया। जबकि, वार्ड 7 में अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। बोर्ड के 1940 में गठन के बाद से इस वार्ड के लोगों को 85 वर्षों से नल से जल का इंतजार है। इस प्रोजेक्ट से बोर्ड अंतर्गत वार्ड संख्या एक,दो और सात में वाटर पाइप से घरों तक पेयजल आपूर्ति की जानी है। वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट से करीब 50 हजार आबादी को घरों में नल से जल की सुविधा मिलने की आस है। प्रोजेक्ट से इस वार्ड में करीब 5 लाख लीटर पानी की क्षमता वाली जलमीनार निर्माण कराया गया है। वहीं, वार्ड में छोटकाकाना, कटेलियाबेड़ा, पोचरा, कैराविहार, बुजुर्ग जमीरा और बरकाकाना क्षेत्र के कुछ हिस्से आते है। इसमें, अधिकांश इलाकों में वाटर पाइप बिछाई गई है। लेकिन,जमीरा व पोचरा के कुछ घरों को छोड़ शेष जगहों पर पानी कनेक्शन नहीं है। पानी टंकी बनने के साथ वाटर पाइप बिछाई गई और वाटर कनेक्शन दिया गया, पर पानी नहीं मिला है। ऐसे में वार्ड 7 के लोग 20 कुआं और 10 हैंड पंप के अलावा बोर्ड के टैंकर के पानी पर निर्भर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *