पकड़े गए प्रेमी युगल की मंदिर में कराई शादी

भास्कर न्यूज | हुसैनाबाद रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट जपला के अधिकारी और कर्मियों द्वारा सोननगर गढ़वा रोड रेलखंड के हैदरनगर रेलवे स्टेशन के निकट बहेरा फागुडीह गांव में जागरूकता अभियान चलाया। जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को रेलवे प्लेटफार्म पर आने पर प्लेटफॉर्म साइड से ही पहले यात्रियों को उतरने व चढ़ने की जानकारी दी। महिला, विकलांग कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा ना करने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ लेकर ट्रेन में यात्रा नहीं करने, बिना किसी उचित कारण के एसीपी ना करने। यात्रा के दौरान ट्रेन के छत, पायदान एवं दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा ना करने, यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर रेलवे हेल्पलाइन नंबर-139 पर संपर्क करने के लिए जागरूक किया। यात्रा के दौरान किसी भी अजनबी से मेल जोल नहीं बढ़ाने और न ही अनजान व्यक्ति से न खाने और न पीने का सामान लें। चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी ना करने एवं ट्रैक पर खड़े होकर सेल्फी नहीं लें। ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय अपने पर्स, मोबाइल एवं अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखते हुए अपने सामान की सुरक्षा आदि के बाबत अवगत कराते हुए जागरूक किया गया। छतरपुर | अर्जुनडीह गांव में शादी समारोह में आए प्रेमी युगल की लोगों ने रविवार की रात ठाकुरबाड़ी मंदिर में शादी करा दी। दलपतपुर निवासी सूरजमल यादव का धुसरुआ निवासी मुन्नी कुमारी के साथ सात माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए युवती अर्जुनडीह आई थी। उसी शादी समारोह में युवक बाराती बनकर आया था। इसके बाद दोनों मिलने के लिए एकांत में पहुंचे थे, जहां लोगों ने दोनों को पकड़ लिया था। लड़की के परिजनों ने सूरजमल के परिजनों को बुलाकर दोनों की शादी करा देने का प्रस्ताव रखा। पुलिस ने प्रेमी युगल को थाना ले गई और परिजनों को समझाया। बाद में समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों के समझाने पर दोनों शादी के लिए तैयार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *