तिरंगा रैली में तीनों सेनाओं की वीरता को किया नमन

भास्कर न्यूज | अमलीपदर गरियाबंद जिले के अमलीपदर ग्राम पंचायत में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। सरपंच हेमा बाई नागेश और जनपद सदस्य निर्भय सिंह ठाकुर ने रैली का नेतृत्व करते हुए भारत के तीनों सेनाओं की वीरता और शौर्य को सलाम किया। रैली में ग्राम पंचायत के सभी सदस्य के साथ क्षेत्र के अन्य पंचायत के भी सम्माननीय सदस्य व सरपंच मौजूद रहे। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए। पूरे गांव में देशभक्ति के गीत गूंजते रहे और हर ओर तिरंगे की शान लहराती रही। रैली का आयोजन 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत की सेनाओं की संयुक्त कार्रवाई के सम्मान में किया गया। रैली का शुभारंभ पंचायत परिसर से हुआ, जहां सरपंच हेमा बाई नागेश ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा,हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया है कि आने वाले कई वर्षों तक वह इसे भुला नहीं सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *