भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर महाजन बिरादरी की बैठक बस स्टैंड के सामने शरीफ पुरा में हुई। जिसमें महाजन सभा अमृतसर, अखिल भारतीय महाजन शिरोमणि सभा, महाजन यूथ विंग, सेंट्रल महाजन सभा के कई पदाधिकारी शामिल हुए। अमृतसर महाजन यूथ विंग की तरफ से शरीफ पूरा सेंटर में हुई बैठक में गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। अमृतसर महाजन यूथ विंग के प्रधान मनीष महाजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई विषयों पर विचार किया गया। जिसमें पांच सदस्य कमेटी द्वारा सभा में रिपोर्ट देना। अमृतसर महाजन बिरादरी को एकजुट करके अखिल भारतीय महाजन शिरोमणि सभा का प्रधान बनाने पर विचार करना। हरिद्वार महाजन भवन में 25 मई को मूर्ति स्थापना दिवस और मैनेजिंग कमेटी की कार्यकारिणी मीटिंग में भाग लेने को 24 मई को सुबह रेलगाड़ी से रवाना होने पर विचार करना। इस मौके पर अन्य महाजन सभाओं के सदस्यों ने कई तरह के विचार पेश किए। रमा महाजन ने सुझाव दिया कि सेंट्रल महाजन सभा अमृतसर और अमृतसर महाजन शिरोमणि सभा को भंग करके उसका नाम अमृतसर महाजन सभा रखकर एक ही सभा बना देनी चाहिए। वहीं बाकी लोकल महाजन सभा नई सभा के अधीन कार्य करें। इस पर सभी महाजन सभाओं ने सहमति जताई। वही इस कार्य को रमा महाजन और गुलशन महाजन समेत पांच सदस्य कमेटी मिलकर पूरा करेगी। गौर है कि अमृतसर में कुल 16 लोकल महाजन सभाएं हैं। जिनमें से 10 लोकल सभाओं के पदाधिकारी ने मीटिंग में भाग लिया। बैठक को शांति पाठ के साथ समापन किया गया। इस मौके पर गुलशन महाजन प्रधान रानी का बाग महाजन सभा, वीना महाजन, राजेश महाजन, अमित महाजन, सुखदेव गुप्ता, राज महाजन, पुनीत महाजन, सोमेश महाजन समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।


