बाबा जस्सा सिंह अहलूवालिया ने अत्याचार और अत्याचारियों का अंत किया : बाबा बलबीर सिंह

भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरुद्वारा बुर्ज अकाली बाबा फूला सिंह में बुड्ढा दल की ओर से बाबा जस्सा सिंह अहलूवालिया का 307वां प्रकाश पर्व मनाया गया। । इस मौके पर सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह अकाली 96 करोड़ी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर केंद्रीय सिख अजीब घर में लगाना सही फैसला है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने देश और जम्मू-कश्मीर घाटी के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। एसजीपीसी को उनकी धर्मपत्नी बीबी हर्षशरण कौर को विशेष सम्मान देना चाहिए। समारोह में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद संत बाबा मनमोहन सिंह, बीबी हरप्रीत कौर और बीबी सुखजीत कौर के जत्थों ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर श्री हरमंदर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह, जत्थेदार सुल्तान सिंह, मेयर जतिंदर सिंह भाटिया, सीकेडी के अध्यक्ष डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, सचिव दलजीत सिंह बेदी और हरपाल सिंह मौजूद थे । बाबा बलबीर सिंह ने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर को केंद्र सरकार को बिना देरी के खोल देना चाहिए। ताकि श्रद्धालु दर्शन कर सकें और गुरु घर में नतमस्तक हो सकें। उन्होंने बताया कि बाबा जस्सा सिंह अहलूवालिया ने अत्याचार और अत्याचारियों का अंत किया। उन्होंने उन्हें भक्ति और शक्ति का मेल बताया। बड़े घल्लूघारे की लड़ाई उनके नेतृत्व में लड़ी गई। उन्होंने कहा कि अब्दाली या अन्य मुगलों हाकमों द्वारा श्री हरमंदर साहिब की इमारत को नुकसान पहुंचाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि जस्सा सिंह आहलूवालिया ने दिल्ली फतेह की थी। पंजाब सरकार को अकाली बाबा फूला सिंह और बाबा जस्सा सिंह आहलूवालिया के तांबे के बुत बनवाकर इन्हें स्थापित करना चाहिए। अमृतसर | घी मंडी चौक स्थित सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया के बुत पर उनका प्रकाश पर्व मनाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग के बाद सजे दीवान में पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी बाबा मनमोहन सिंह ने कथा-कीर्तन से संगत को निहाल किया। समारोह में नवदीप सिंह, हरप्रीत सिंह अहलूवालिया ने कहा कि बाबा जस्सा सिंह जी अहलूवालिया खालसा पंथ के अनमोल रत्न हैं, जिनकी पंथ प्रति सेवाओं को सिख कौम रहती दुनिया तक याद रखेगी। इस मौके पर अहलूवालिया को फूलों के हार व सिरोपा डालकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर मनजीत सिंह भोमा, जजबीर सिंह अहलूवालिया, साजन वालिया, जगजीत सिंह वलिया, कुलवंत सिंह, अमरजीत मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *