समर्पण शाखा ने आश्रम में की अन्नपूर्णा सेवा

रांची | मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा अध्यक्ष पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में जनसेवा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पुंदाग स्थित अपना घर आश्रम में रहने वाले लोगों को भोजन कराया गया। यह कार्य पूर्व अध्यक्ष मीनू अग्रवाल के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कविता सोमानी, दीपिका मोतीका, पिकी शर्मा और अन्य सदस्य मौजूद थी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *