जिला स्कूल रांची के सेवानिवृत+ 2 व्याख्याता आशुतोष कुमार सिंह की स्मृति में उनके सुपुत्र व सुपुत्री ने मंगलवार को स्कूल टॉपर को 50 हजार रुपए की राशि स्कॉलरशिप के रूप में दी। जिला स्कूल के टॉपर्स अरविंद कुमार व सूरज कुमार सिंह को ईशान सिंह व तृषा सिंह ने चेक के रूप में यह राशि प्रदान की। आशुतोष कुमार सिंह के दोनों बच्चे जिला स्कूल के टॉपर को हर साल यह राशि स्कॉलरशिप के रूप में देंगे।


