यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा रेलवे:हजारों बच्चों की गर्मी की छुट्टी होगी खराब, टाटा-इतवारी समेत 4 एक्सप्रेस ट्रेनें 6 से 12 दिन के लिए रद्द, कई के रूट भी बदले

रेलवे ने तीन एक्सप्रेस गाड़ियों को अचानक रद्द कर दिया है जबकि चार एक्सप्रेस गाड़ियों के रूट में बदलाव किया है। इस वजह से हजारों परिवारों में गर्मी की छुट्टी के लिए बनाई गई योजना पर पानी फिर सकता है। रेलवे के मुताबिक चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत गामहारीया और सीनी सेक्शन में पटरियों के की मरम्मत का काम होगा। ये काम टीआरटी मशीन (ट्रैक रीलेइंग ट्रेन) से होंगे। इस कारण रेलवे ने ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस 21, 24, 28, 31 मई व 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 तथा 28 जून रद्द रहेगी। इसी तरह टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 21 मई व 4, 11, 18, तथा 25 जून को रद्द रहेगी। बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 22 मई व 5, 12, 19 तथा 26 जून को रद्द रहेगी। इन गाड़ियों के रूट बदले बिलासपुर-रायपुर समेत चार पैसेंजरों को भी रद्द किया
रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले निपनिया यार्ड में रिलीविंग गर्डर की डी- लांचिंग किया जाएगा। इस कारण रेलवे 20 और 21 मई की रात में 9.30 बजे से 1.30 बजे तक अपलाइन पर 4 बजे यातायात सह विद्युत ब्लॉक तथा 20 और 21 मई की रात 9.30 बजे से 11.55 बजे तक अप और मिडिल लाइन पर ब्लॉक रहेगा। इस वजह से बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर, 21 मई, रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर 21 मई, जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर 22 मई, रायपुर-कोरबा पैसेंजर 22 मई रद्द रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *