दंतेवाड़ा में 24 गाड़ियों पर हुई कार्रवाई

दंतेवाड़ा| यातायात पुलिस ने नियमों का पालन करने लोगों को समझाईश देने के साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखे हुई है। इस दौरान अवैध रूप से गाड़ियों में लगी एलईडी लाइट लगाने पर 21 गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने वाले 3 वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, जिसमें 22500 रूपए का समन शुल्क वसूला गया। यातायात प्रभारी प्रह्लाद कुमार साहू ने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। वहीं समन शुल्क वसूलकर उन्हें नियमों का पालन करने समझाईश भी दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *