पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स का प्रदर्शन, खातों में आई सैलरी

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन द्वारा पूरे पंजाब में वर्कशॉप, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया गया। यूनियन के राज्य महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने बताया कि यूनियन ने पहले ही सरकार और ट्रांसपोर्ट विभाग के उच्च अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि यदि वेतन में देरी हुई तो यूनियन कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल 2025 को साई राम सिक्योरिटी सर्विस ग्रुप का वर्कशॉप और डाटा एंट्री ऑपरेटर कर्मचारियों के साथ अनुबंध समाप्त हो गया था, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से वेतन के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। यूनियन ने पूरे पंजाब के बस स्टैंड बंद करने की योजना बना ली थी। आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए सरकार और ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए और वेतन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जिसके बाद यूनियन नेताओं ने बस स्टैंड पर गेट रैली की गई। यूनियन के जनरल सेक्रेटरी प्रवीण कुमार और कैशियर अमरीक सिंह ने बताया कि यूनियन के सख्त रुख को देखते हुए सरकार और उच्च अधिकारियों ने यूनियन से संपर्क किया और समाधान की दिशा में कदम उठाए। अब कर्मचारियों के खातों में सैलरी ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्कशॉप लीडर इंदरजीत सिंह और अमरजीत सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारी गंभीर हालात से गुजर रहे हैं। सरकार को चाहिए कि इन कर्मचारियों को कॉन्ट्रेक्ट पर अपने अधीन लिया जाए ताकि भविष्य में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। इस मौके पर प्रदीप कुमार, रविंद्र कुमार, हरजीत सिंह, दविंदर सिंह, संदीप सिंह, हैप्पी, मलकीत सिंह, गोरा समेत अन्य वर्कशॉप कर्मचारी धरने में शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *