सदर अस्पताल में बदली गई टाइल्स

सदर अस्पताल के पहले और दूसरे तल्ले पर कॉरिडोर की टाइल्स टूट जाने की खबर दैनिक भास्कर ने 18 मई को प्रमुखता से छापी थी। यह भी बताया था कि कैसे वहां इलाज के लिए आने वाले बच्चे और महिलाएं चोटिल होकर गिर रहे हैं। खबर छपने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सुधि ली और दूसरे ही दिन टूटे हुए टा​इल्स बदल दिए गए। अब दोनों तल्ले पर नई टाइल्स लग जाने से मरीजों को राहत मिली है। मालूम हो कि बिल्डिंग का उद्घाटन हुए मात्र दो साल ही हुए हैं। इतने कम समय में ही टाइल्स उखड़ना कई सवाल खड़े करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *