लुधियाना में वाशिंग यूनिट में लगी आग:शार्ट सर्किट से हुआ हादसा,दमकल विभाग का रेस्क्यू जारी

पंजाब के लुधियाना में आज सुबह ताजपुर रोड पर एक वाशिंग यूनिट में भीषण आग लग गई। आग इतनी अधिक फैल गई कि काफी बड़ी मात्रा में मशीनरी का नुकसान हो गया। राहगीरों और आस-पास के लोगों ने आग लगी देख तुरंत शोर मचाया। लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ने के कारण दमकल विभाग को सूचित किया गया। जानकारी मुताबिक आज सुबह करीब 8 बजे RK वाशिंग यूनिट से धुआं निकलता देख लोग फैक्ट्री के बाहर इक्कट्ठे हो गए। लोगों ने आग बुझाने के लिए आस-पास की फैक्ट्रियों से पानी की पाइपें भी लगाई लेकिन इतनी अधिक बढ़ गई थी कि काबू कर पाना मुश्किल था। लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने वाशिंग यूनिट को खाली करवाया और आस-पास की बिल्डिंगों में काम करते लोगों को भी बाहर निकवाला। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर थोड़ा बहुत कंट्रोल अभी हुआ है लेकिन अभी रेस्क्यू जारी है। दमकल विभाग की 4 से अधिक पानी की गाड़ियां आग बुझाने में इस्तेमाल हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *