उदयपुर | अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने जल संरक्षण के लिए बड़ा कदम उठाया है। विधायक निधि से 11 गांवों में 16 लाख रुपए से अधिक की लागत से तालाबों का गहरीकरण कराया जा रहा है। सरगवां में सतीतालाब, कुमडेवा में रमन तालाब, फुलचुही में अमेरा तालाब, कलचा में बटवाही तालाब, ख़रसूरा में मऊहा तालाब, मोहनपुर में कांवड़िया तालाब, शानीबर्रा में झूरही तालाब, रिखी में कदंब तालाब, देवटिकरा में मुडा तालाब और सोनतराई में डुमरडीह नान मुड़ा तालाब व झुरही तालाब का गहरीकरण किया जा रहा है। विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि वर्षा के पानी को संरक्षित कर उसका दोबारा उपयोग जरूरी है।


