आंधी-बारिश से छप्पर उड़ा, मोबाइल दुकान में घुसा पानी

सोनहत | मंगलवार रात सोनहत में तेज आंधी के साथ करीब एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इस दौरान कई ग्रामीणों के घरों के छप्पर में लगे सीट उड़ गए। इससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ। पुराने बस स्टैंड में विजय गुप्ता के घर के छप्पर की सीटें उड़ गईं। केशगवां में पंच के घर की छत को भी नुकसान हुआ। इनके अलावा अन्य कई ग्रामीणों के घरों के छप्पर उड़ने से नुकसान हुआ है। ब्लॉक मुख्यालय में नालियों की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *