भास्कर न्यूज| बिरकोनी ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के गढ़ में घुसकर खात्मा करने के बाद पूरे देश में भारतीय सेना के गौरव पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसी कड़ी में बुधवार को सरपंच चंदन चन्द्राकर की अगुवाई में ग्राम पंचायत भवन बिरकोनी में भव्य तिरंगा प्रदर्शन किया गया। सरपंच चंद्राकर ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न सिर्फ सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, बल्कि नए भारत की एक झलक भी है। एक ऐसा भारत जो हर चुनौती का सामना करने को तैयार है और हर मोर्चे पर विजयी होकर आगे बढ़ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में भव्य तिरंगा प्रदर्शन किया गया। देशभक्ति गीतों व तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से ग्राम गूंज उठा। इस मौके पर सचिव शंकर साहू, उपसरपंच गिरीश चन्द्राकर, महावीर निषाद, गोविंद साहू, कमल साहू, कृपा यादव, भागवत पटेल, फागुलाल साहू, ओमप्रकाश निर्मलकर, डोलू साहू, हेमराज चन्द्राकर, जगदीश साहू, सुनीता, जानकी चन्द्राकर, सुनीता मांडे, संतोषी निषाद, कोतवाल गोकुल सोनवानी, योगेश मानिकपुरी सहित अन्य मौजूद थे।


