जैक 11वीं बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को पहली सिटिंग में साइंस के लिए फिजिक्स, केमेस्ट्री और कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए अकाउंट्स और बिजनेस स्टडीज की परीक्षा हुई। दूसरी सिटिंग में आर्ट्स के स्टूडेंट्स के लिए ऑप्शनल सब्जेक्ट की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि फिजिक्स और केमेस्ट्री का पेपर आसान था। सारे सवाल सिलेबस से ही पूछे गए थे। कॉमर्स के छात्रों ने कहा कि बीएसटी का पेपर अकाउंट्स की तुलना में थोड़ा आसान रहा। मॉडल सेट पेपर से सवाल ज्यादा पूछे गए थे। पहली सिटिंग की परीक्षा 10.45 से 1.00 बजे तक हुई। दूसरी सिटिंग की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5.15 तक हुई। तीसरे दिन गुरुवार को साइंस और कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए ऑप्शनल सब्जेक्ट की परीक्षा होगी। आर्ट्स के स्टूडेंट्स इलेक्टिव लैंग्वेज की परीक्षा देंगे। फिजिक्स और केमेस्ट्री : छात्रों और शिक्षकों ने दोनों विषयों के पेपर आसान थे। फिजिक्स में न्यूमेरिकल बेस्ड सवाल पूछे गए थे, जबकि केमिस्ट्री के सभी सवाल सिलेबस से ही थे। कॉमर्स : बीएसटी का पेपर अकाउंट्स की तुलना में थोड़ा आसान रहा। मॉडल सेट पेपर से ज्यादा सवाल पूछे गए थे। हालांकि, अकाउंट्स में कुछ ट्रिकी सवाल थे, जो थ्योरी बेस्ड थे।


