भास्कर न्यूज|कवर्धा पुनर्गठित जिला वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मंगलवार को सौजन्य मुलाकात की। संघ के अध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी के नेतृत्व में यह भेंट विश्राम गृह में हुई। उपमुख्यमंत्री ने नेशनल खिलाड़ियों से परिचय लिया। उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छे खेल के लिए मनोबल बढ़ाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए कम से कम तीन मैदान की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही आवश्यक सुविधाएं और पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान नेशनल खिलाड़ी संदीप पाटिल, अनुभव जायसवाल, प्रिंसी पनागर और अनामिका पटेल से खेल से जुड़ी चर्चा की गई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीराम साहू, सचिव विजय चन्द्रवंशी, संयोजक आदित्य श्रीवास्तव, सलाहकार विष्णु पाण्डे, पवन यदु, चुनवा खान, कोषाध्यक्ष कुमार चन्द्रवंशी, कोच साचिद खान, राकेश चन्द्रवंशी, चेतक नाथ योगी, तसलीम आरिफ, राजू सोनवानी, यशवंत तिवारी सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।


