मंदिर श्री राधा कृष्ण में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव, श्री हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

भास्कर न्यूज | अमृतसर चौक चौरस्ती अटारी गली अरदासियां बालू मल मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर श्री राधा कृष्ण में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम गिरिराज पूजन पंडित संयम शर्मा द्वारा कराया गया। जिसमें मुख्य यजमान राकेश हंडा, हरीश कुमार खन्ना, राजेश हांडा, संजीव खन्ना, साक्षी खन्ना, संजीव बत्रा, अशोक सोनी, सुदर्शन मल्होत्रा बने और पूजा-अर्चना की गई। पूजन के उपरांत संजीव खन्ना द्वारा गणेश वंदना गाया। वहीं श्री हनुमान चालीसा के पाठ से श्री हरि नाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। जिसमें केवल कृष्ण मधुप, रवि अरोड़ा, विनय मेहरा, सौरभ गुलाटी और श्री लक्ष्मी नारायण सेवा दल पारिकर एवं समस्त वैष्णव परिकर द्वारा हरिनाम संकीर्तन का गुणगान किया गया। जिसमें उन्होंने ‘मेरे गोवर्धन गोपाल हम तोरी शरण में आए’ और ‘गिरिराज धरण मैं तो तेरी शरण’ समेत कई भजन गाए। इसी दौरान भगवान गोवर्धन जी को 56 प्रकार के भोग लगाए गए। इसी उपरांत ब्रह्मभोज करवाया गया। जिसमें मंत्रोच्चारण के बाद भोजन प्रसाद आरंभ किया गया। ब्राह्मणों को विशेष दक्षिणा दी गई। पूजा करने आए पंडितों का मंदिर ट्रस्टियों अशोक हांडा, संजीव खन्ना, हरीश मेहरा, विजय हांडा द्वारा भक्तों का स्वागत किया गया। इस महोत्सव में दुर्ग्याणा कमेटी महासचिव अरुण खन्ना, मैनेजर अनिल शर्मा, गुलशन कोहली, सोमदेव शर्मा, नरेश शर्मा, सुमित मेहता, मनोहर लाल, रमा खन्ना, रेखा खन्ना, साकेत खन्ना, महेश हांडा, कमला देवी, इंदुबाला, रॉबिन कोहली, कपिल मेहरा शिवम, विनय सेठ समेत कई भक्तजन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *