अमृतसर | निगम चुनावों में कांग्रेस की जीत होने पर छेहर्टा पंचरत्न श्री कृष्णा मंदिर कमेटी के पदाधिकारी पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को बधाई देने पहुंचे। मंदिर कमेटी के चेयरमैन परषोत्तम पाल, प्रधान तरसेम लाल रंगीला की अध्यक्षता में सोनी से मिलने पहुंचे पदाधिकारियों ने विकास सोनी की जीत की खूशी सांझी की। इस मौके पर मंदिर कमेटी पदाधिकारियों ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सोनी, विकास सोनी को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सविंद्र सिंह छिंदा, प्रदीप अग्निहोत्री, नवलदीप सिंह, विनोद रामपाल, हरपिंदर सिंह आदि मौजूद थे।


