भास्कर न्यूज |अमृतसर शतरंज उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों ने डीसी साक्षी साहनी से मुलाकात कर कारोबार में आ रही चुनौतियों के बारे बातचीत की। डीसी ने कहा कि दुनिया भर में लकड़ी के शतरंज की आकर्षक मोहरें गुरुनगरी में बनाई जाती हैं। समय की मांग है कि शतरंज उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जाएं। शतरंज को बढ़ावा देने के लिए हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन व अन्य पब्लिक प्लेस में प्रदर्शित किया जाएगा। ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को अमृतसर के इस लोकप्रिय उद्योग के बारे में अधिक जानकारी मिल सके। उद्योगपतियों ने मांग की कि शहर के प्रमुख स्थानों पर शतरंज की दुकानें खोली जाएं। बिजली कनेक्शन लेने में आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाए। पाइटेक्स मेले के दौरान हमें सब्सिडी के आधार पर जगह आवंटित कराएं। शतरंज बनाने वाली करीब 20 इकाइयां काम कर रही हैं। वहीं डीसी ने भरोसा दिलाया कि प्राथमिकता पर निपटारा कराया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर सेल्स टैक्स राजविंदर कौर, एमटीपी नरिंदर शर्मा, आदित्य चोपड़ा, ऋषि शर्मा, करनैल सिंह, सिमरजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।


