अबोहर में चोरी करते पकड़ा युवक:एक फरार, गेट का पीतल का कुंडा तोड़ने की कोशिश, बोला- नशे के लिए की वारदात

फाजिल्का के अबोहर के गली नंबर-2 में एक चोरी का मामला सामने आया है। दो नशेड़ी युवकों ने एक घर के गेट का पीतल का कुंडा तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। मकान मालिक ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया। जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर की है। पड़ोसी ने बैल बजाकर आदित्य शर्मा को सूचित किया कि दो युवक उनके सामने वाले घर के गेट का कुंडा तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। रोकने पर वे वहां से चले गए। पकड़े गए आरोपी को पुलिस को सौंपा आदित्य ने अपने घर के कैमरों पर नजर रखी। 10-15 मिनट बाद वे दोनों युवक फिर से आए। इस बार कुंडा तोड़ने लगे। शोर मचाने पर एक युवक भाग गया। दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह संत नगर का रहने वाला है। उसने स्वीकार किया कि वह चिट्टे का नशा करता है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी कर रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *