कर्नाटक में दुष्कर्म के 7-आरोपियों का जमानत मिलने पर जश्न:हावेरी में गैंगरेप के बाद आरोपियों ने महिला को कार से पूरे शहर में घुमाया था

कर्नाटक के हावेरी जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां साल 2024 के हनगल गैंगरेप मामले में 7 लोगों को कोर्ट से जमानत मिल गई। इसके बाद आरोपियों ने शुक्रवार की रात विजय जुलूस निकाला। आरोपियों का अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। विजय जुलूस निकालने की घटना से पूरे जिले में आक्रोश है। आरोपियों की रिहाई और सार्वजनिक जश्न ने न सिर्फ पीड़िता की भावनाओं को आहत किया है। बल्कि, कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गैंगरेप के बाद पूरे शहर में घुमाया था महिला को
जनवरी 2024 में एक युवती ने सात लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। महिला कर्नाटक में हावेरी जिले एक होटल में अपने दोस्त के साथ रुकी हुई थी। इसी दौरान 15 से 20 आरोपियों ने रूम में घुसकर उन दोनों से पहले तो जमकर मारपीट की। इसके बाद उसे घसीटकर अपने साथ ले गए थे। आरोपी कार से उसे एक जंगल में ले गए और 7 युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे कार में बिठाकर पूरे शहर में घुमाया। दूसरे धर्म के युवक के साथ थी महिला
पुलिस जांच में पता चला था कि महिला आरोपियों की परिचित थी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि होटल में वह दूसरे धर्म के युवक के साथ थी। आरोपियों ने कपल को लात-घूसे मारते हुए घटना का वीडियो भी बनाया जो, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। महिला ने भी सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो जारी किया था। 12 आरोपियों को पहले ही मिल चुकी है जमानत
इस मामले में कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया थे, जिनमें सात मुख्य आरोपी भी शामिल हैं। अन्य बारह कथित तौर पर या तो अपराध में मदद करने में शामिल थे या फिर पीड़िता पर शारीरिक हमला करने में। लगभग दस महीने पहले बारह आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। बाकी 7 आरोपियों को भी अब जमानत मिल गई। इनके नाम… आफताब चंदनकट्टी, मदार साब मंडक्की, समीवुल्ला लालनवर, मोहम्मद सादिक आगासिमानी, शोएब मुल्ला, तौसीप चोटी और रियाज साविकेरी हैं। क्राइम की ये खबर भी पढ़ें.. कर्नाटक में इजराइली टूरिस्ट, होमस्टे ओनर के साथ गैंगरेप:आरोपियों ने 3 दोस्तों को नहर में फेंका कर्नाटक के प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस हम्पी में 27 साल की एक इजराइली महिला टूरिस्ट और एक होम-स्टे ओनर के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। घटना 6 मार्च की रात करीब 10:30 बजे तुंगभद्रा नहर के किनारे की है। पीड़ित महिलाएं नहर के किनारे बैठी हुई थीं। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में मां-बेटी से गैंगरेप: आवाज सुन पहुंची 5 साल की बच्ची, रेप के बाद बच्ची का गला घोंटकर मार डाला हरियाणा के जींद में महिला ने शराब के नशे में झगड़ रहे व्यक्ति को सुअर कहा तो उसने 3 साथियों के साथ मिलकर पहले महिला का गैंगरेप किया। फिर उसकी 5 साल की बेटी को भी उठाकर ले गए और उसका भी गैंगरेप किया। इस दौरान बच्ची चिल्लाई तो आरोपियों ने मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *