वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बोले-नए वक्फ कानून से दुकानदारी होगी बंद:मुस्लिमों के हित में नया वक्फ कानून, कुछ मौलाना व कांग्रेसी लोगों को कर रहे गुमराह

सरगुजा प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने काह कि नया वक्फ कानून मुस्लिम समाज के हित में है। नए कानून से कांग्रेसियों की दुकान बंद हो रही है, इसलिए उनके द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड की भूमि पर काबिज करीब 1800 लोगों को नोटिस जारी किया जा रहा है। डा. सलीम राज ने कहा कि कांग्रेस ने वक्फ कानून का संसद में विरोध क्यों नहीं किया। कांग्रेस द्वारा भ्रम फैलाया गया था कि मस्जिद, इमामबाड़ा की जमीनी भी ले ली जाएगी, लेकिन 1 इंच भी जमीन नहीं ली जाएगी। नया वक्फ बिल मुस्लिम समाज की तरक्की और शिक्षित करने वाला है। रेलवे और सेना के बाद वक्फ बोर्ड सबसे बड़ा है। वक्फ प्रॉपर्टी में समाज के ठेकेदार और कांग्रेस के नेताओं का कब्जा है। छत्तीसगढ़ में भी आम लोगों को फायदा नहीं
डा. सलीम राज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड की 5 हजार करोड़ से अधिक की 5731 प्रॉपर्टी है। इसके बाद भी वक्फ बोर्ड को 5 लाख रुपए भी सालाना नहीं मिलता। प्रमुख लोगों ने अपने अधीनस्थ प्रॉपर्टी रख लिया है। नए वक्फ बोर्ड से अमूल-चूल परिवर्तन होगा। अब हॉस्पिटल,स्कूल, शॉपिंग मॉल बनेंगे जो सभी के हित में रहेगा। सरगुजा संभाग में वक्फ बोर्ड की 218 प्रॉपर्टी चिह्नित की गई है। 1800 कब्जाधारियों को देंगे नोटिस
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड ने 541 नोटिस दिए हैं, जिनमें वक्फ बोर्ड के कई जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री हो चुकी है, जिसे निरस्त करने कलेक्टर को पत्र लिखा गया है। 1800 और नोटिस अभी कुछ दिनों में जारी होंगे। सरकारी जो गाइड लाइन है उनके अनुसार सभी को किराया देना होगा। डा. सलीम राज ने कहा कि ऐसा जताया जाता है कि जो भाजपा में रहेंगे वह मुसलमान नहीं माने जाएंगे और जो कांग्रेस में रहेंगे वही मुसलमान माने जाएंगे। भाजपा मुसलमान विरोधी नहीं कांग्रेस पार्टी समाज के लोगों को गुमराह करती है। तकिया मजार में मंदिर बनाने अनुदान देने सरकार तैयार-
सद्भावना ग्राम तकिया मजार के पीछे स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर डा. सलीम राज ने कहा कि अगर जनपद से प्रस्ताव आएगा तो राज्य सरकार मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए रुपए देने तैयार है। तकिया मजार के पीछे एक देवी का मंदिर है, जिसकी देखरेख एक पहाड़ी कोरवा बैगा के द्वारा किया जाता है। अंजुमन कमेटी पहाड़ी कोरवा बैगा को खर्चे के रूप में 300 रुपए देती है। पूर्व में ग्राम तकिया के लोगों ने भी मंदिर का निर्माण कराए जाने की मांग की है। देश की सुरक्षा के लिए जरूरी आपरेशन सिंदूर
डा. सलीम राज ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम है। जो भी आतंकवाद या देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होगा, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह कोई भी हो। पाकिस्तान बार-बार आतंकियों को समर्थन देता है, जिसे भारत कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस देश की मिट्टी हमारी पहचान है। हम सबको मिलकर भारत की सुरक्षा और एकता को मज़बूत करना है। उर्स के समापन में शामिल हुए वक्फ बोर्ड अध्यक्ष
डा. सलीम राज अंबिकापुर के तकिया में आयोजित तीन दिवसीय सालाना उर्स के समापन समारोह में शामिल हुए। डा. सलीम राज ने कहा कि ग्राम तकिया में स्थित पीर फकीर सैय्यद हज़रत बाबा मुरादाबाद व बाबा मोहब्बत शाह रहमतुल्लाह अलेह का मुक़द्दस मजार शरीफ है, जहां सैकड़ों वर्षों से लोग आते हैं। यहां होने वाले 153वां उर्स पाक है। डा. सलीम राज ने कहा कि हम खुद ही बाबा से मांगने आते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ शासन की ओर से मजार शरीफ के विकास के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा करते हैं जो 3 महीने के अंदर अंजुमन कमेटी अंबिकापुर के पास आ जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *