24 घंटे से जिले में छाए घने बादल:सर्दी से सूने पड़े बाजार, शीतलहर ने लोगों को किया बेहाल

धौलपुर जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 24 घंटे से जिले में बादल छाए हुए हैं। जिस वजह से बारिश के आसार बने हैं। शीतलहर शुरू होने के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शीतलहर और कड़ाके की सर्दी ने लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। नेशनल हाईवे, लिंक सड़क मार्ग और बाजारों में आवाजाही पर असर पड़ रहा है। आमजन के साथ पशु पक्षी और वन्यजीवों की भी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। जिले में पिछले 3 दिन से शीतलहर का दौर चल रहा है। कड़ाके की सर्दी और सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को शुरू हुई शीतलहर मंगलवार को भी लगातार जारी है। मौसम विभाग ने 25 दिसंबर तक जिले में बारिश की चेतावनी दी है। वहीं दूसरी और किसान की फसल को इस समय मावठ की विशेष जरूरत है। आमजन की बात की जाए तो सर्दी से दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है। स्कूल, कोचिंग सेंटर जाने वाले विद्यार्थी भी सर्दी से मुकाबला कर रहे है। लोग ऊनी कपड़ों में पैक होकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। हाईवे और सड़क मार्गों पर ट्रैफिक की रफ्तार काफी कम देखी जा रही है। इसके अलावा बाजारों में भी सन्नाटा पसर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *