पाली में एक बाइक अंसतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को मृतक की बॉडी का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। तख्तगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल पदमाराम ने बताया कि थाना क्षेत्र के बलाना के निकट हाइवे पर सोमवार को एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बलाना निवासी 32 साल के दलपत पुत्र समाराम मीणा की मौत हो गई और बलाना निवासी उम्मेदाराम मीणा गंभीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया और मृतक की बॉडी तखतगढ़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई गई। जिसका मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। इनपुट – देवाराम मीणा, तखतगढ़


