इंदौर मंडी में कॉटन सीड के भाव स्थिर:कपास की आवक 12 हजार गांठ बढ़कर 20 हजार हुई

मध्यप्रदेश की मंडियों में कपास की आवक 12 हजार गांठ बढ़कर 19 हजार से 20 हजार गांठ की रही। आवक में जोरदार उछाल के बावजूद कपास के भाव स्थिर है। कॉटन सीड में भी स्थिरता है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों के प्रभाव से कॉटन कैंडी में तेजी रही। नए कपास की आवक 19000 (+12000) से 20000 (+12000) गांठ (एक गांठ =170 किलोग्राम) की रही। कपास के भाव 6000 से 7300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। कॉटन सीड भी 2900 से 3150 रुपए प्रति क्विंटल पर रहे। पिछले सप्ताह के दौरान मप्र की मंडियों में कपास की आवक 85000 से 91 हजार गांठ की हुई थी। मप्र में 9 फीसदी नमी वाले 73 आरडी कॉटन के भाव निचले स्तर पर 200 रुपए की तेजी के साथ 52000 (+200) से 52200 रुपए प्रति कैंडी (1 कैंडी=356 किलोग्राम) पर रहे। वहीं, मप्र में 9 फीसदी नमीयुक्त 75 आरडी कॉटन के भाव में भी तेजी रही। इसके भाव भी 200 रुपए बढ़ाकर 52700 (+200) से 53200 (+200) रुपए प्रति कैंडी पर रहे। पिछले सप्ताह के दौरान कॉटन कैंडी में 200 से लेकर 500 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई थी। मप्र की स्थिति आवक : 19000 (+12000) से 2000 (+12000) गांठ कपास (नई) : 6000 से 7300 कॉटन सीड (नया) : 2900 से 3150 (नमी के अनुसार) 73 आरडी नया (9 फीसदी नमीयुक्त) : 52000(+200) से 52200 75 आरडी नया (9 फीसदी नमीयुक्त) : 52700 (+200) से 53200 (+200) मंडियों में कपास की कीमत खेतिया 6350 से 7290 बड़वाह 5460 से 6800 जोबट 6510 से 6900 कुक्षी 6500 से 6980 खरगोन 6075 से 6700 अंजड़ 6500 से 7102 अलिराजपुर 5500 से 6910 खंडवा 6705 से 6850 धामनोद 6500 से 6900

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *