डायरिया के सभी 35 मरीज हुए स्वस्थ: डॉ. मंडलोई

भास्कर न्यूज | जोंधरा जांेधरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार सुबह से ही डायरिया से संक्रमित मरीजों के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान प्रत्येक घर में ओआरएस का पैकेट भी दिया, जिसमें 23 मई को संक्रमित सभी 35 मरीज स्वस्थ मिले। वहीं शनिवार को तीन नए संक्रमित मरीजों को विभाग ने दवा देकर छुट्टी दे दी। जोंधरा में कैंप का नेतृत्व कर रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरवाही के डॉ. रोशन मंडलोई ने बताया कि जोंधरा में डायरिया के रोकथाम के लिए कैंप 25 मई तक लगाया जाएगा। शनिवार को प्रत्येक संक्रमित मरीजों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके घर पहंुचकर जानकारी ली गई। सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। आईडीएसपी की टीम पहुंची जोंधरा: स्वास्थ्य विभाग की आईडीएसपी टीम के सदस्य डाक्टरों ने जोंधरा में संक्रमित मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। वहीं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी भी डायरिया प्रभावित ग्रामों में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की एवं उपस्थित टीम को आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किया। कैंप में सुरेश पुरी गोस्वामी, जागृति साहू, मनीषा साहू , रेशमी साहू, शशिकला नेताम, स्वाति शेण्डे, सुमन कोल्हे, चंद्रकांता अड़कने, पूर्णिमा उकै, बुन्देश्वरी साहू, मीणा बंजारे काम कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *