प्रेमिका का गला दबा चट्टानों की खोह में फेंका, हालत गंभीर, रेफर

भास्कर न्यूज | कवर्धा कुकदूर थाना क्षेत्र के बदौरा जंगल में एक 19 वर्षीय आदिवासी युवती की हत्या की कोशिश की गई। आरोपी कोई और नहीं बल्कि युवती का प्रेमी ही है, जो उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। आरोपी ने बहाने से उसे बदौरा जंगल में बुलाया। गमछे से गला कसा, फिर मरा समझ कर उसे चट्टानों की खोह में फेंक दिया। ऊपर से बड़े पत्थर से ढंक दिया, ताकि किसी को दिखाई न दे। पुलिस ने पीड़ित युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है। जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी प्रेमी रवि पिता बुद्ध सिंह मरकाम (20) और उसके दोस्त अजीत पिता जलेश मरकाम (21) को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी पंकज पटेल के अनुसार, पूछताछ में आरोपी रवि ने बताया कि युवती के साथ उसके प्रेम संबंध थे। युवती शादी का दबाव डाल रही थी। लेकिन आरोपी रवि उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। इसके चलते दोस्त अजीत के साथ मिल कर उसकी हत्या करने कोशिश की। घटना 22 मई की रात करीब 10.30 बजे की है। गमछे से गला कसने पर युवती को मरा समझ उसे चट्टानों की खोह में फेंक दिए थे। ऊपर से बड़ा पत्थर ढंक दिया था। 23 मई की शाम करीब 5 बजे पिकनिक मनाने जा रही एक फैमिली वहां से गुजर रही थी। तभी उन्होंने मदद-मदद चिल्लाने की आवाज सुनी। आवाज आने की िदशा में आगे बढ़ते हुए वे चट्टानों तक पहुंचे, जहां युवती फंसी थी। करीब 19 घंटे तक युवती चट्टान की खोह में फंसी रही। मामले की सूचना डॉयल 112 में दी गई। सूचना पाकर पंडरिया 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू किया। पत्थरों को हटाकर गमछे की मदद से युवती को खींचकर चट्टानों की खोह से बाहर निकाला गया। पानी पिलाने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया ले गए, वहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिए हैं। मुख्य आरोपी रवि मरकाम का पीड़ित युवती से प्रेम संबंध था। पीड़िता पिछले 3-4 दिन से ग्राम मुनमुना में अपने किसी रिश्तेदार के घर आई थी। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई, तो पीड़िता, आरोपी रवि से शादी का दबाव डालने लगी। आरोपी दो साल अभी शादी नहीं करुंगा.. कहकर इनकार कर रहा था। दबाव बनाने के चलते ही आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। बहारहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *