गुरदासपुर पहुंचने पर शौर्य चक्र विजेता तृप्तिप्रीत का स्वागत:बोले- पदक मिलने पर गर्व महसूस हो रहा, 9 आतंकियों को किया था ढेर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शौर्य चक्र प्रदान किए जाने के बाद 34 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर तृप्तिप्रीत सिंह आज अपने गांव पहुंचे। गुरदासपुर के गांव धारीवाल कलां में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि, मेजर तृप्तिप्रीत सिंह ने 4 जनवरी 2024 को जम्मू कश्मीर के सोपिया जिले में आतंकवादियों के ठिकाने को नष्ट किया था। इस ऑपरेशन में उन्होंने आतंकी टॉप कमांडर को मार गिराया था। 6 सफल ऑपरेशन को दिया अंजाम जनवरी 2022 से मेजर तृप्तिप्रीत सिंह ने 6 सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इन ऑपरेशनों में उन्होंने 9 खतरनाक आतंकवादियों का सफाया किया है। गांव पहुंचने पर मेजर तृप्तिप्रीत ने कहा कि ग्रामीणों के स्वागत से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि अपने गांव और जिले का नाम रोशन करने पर गर्व महसूस हो रहा है। यहां देखें मेजर तृप्तिप्रीत सिंह से जुड़ी फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *